हाइवे पर स्कूली बस से टकराया ट्रक, आधे दर्जन बच्चे चोटिल

घटनास्थल से सदर अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाने के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक निजी विद्यालय के स्कूली बस में टक्कर मार दिया. इस घटना में बस पर सवार लगभग आधे दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए. घायलों में शहर के ही वार्ड नंबर 33 स्थित गांधीनगर मुहल्ला निवासी प्रमोद कुमार की 13 वर्षीय पुत्री मानसी कुमारी, नौ वर्षीय पुत्र मोहित कुमार व सात वर्षीय पुत्री नैनशी कुमारी सहित अन्य शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि विद्यालय से छुट्टी के बाद सभी बच्चों को बस अपने-अपने घर छोड़ने जा रही थी. जैसे ही बस मुफस्सिल थाना के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बस पर सवार लगभग आधे दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गये. वैसे घटना में घायल तीन छात्रों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं अन्य छात्रों की स्थिति सामान्य है. घटना के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर, स्थानीय लोगों ने सभी घायल छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों का हाल जाना. इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति रही. इधर, परिजनों ने बताया कि घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन मुफस्सिल थाना को दी जायेगी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि थाना के समीप दुर्घटना हुई है. कुछ बच्चे चोटिल हुए है,जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >