Aurangabad News : राम लखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद एवं 13 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल चौक स्थित शहीद शिव शंकर गुप्ता स्मारक की साफ-सफाई से हुई.इसके बाद कॉलेज प्रशासन, एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारियों ने पुष्पांजलि और रिंग माला अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. 13 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण कुमार तोमल, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक कुमार, सूबेदार मेजर रमेश पात्रा एवं बीएचएम अजीत कुमार ने शहीदों को नमन किया. कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले वीर सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया.कर्नल प्रवीण कुमार तोमल ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय राजक ने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया. महाविद्यालय बंद रहने के कारण प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर 27 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
औरंगाबाद: कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
Copied link
औरंगाबाद में कारगिल विजय दिवस पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. राम लखन सिंह यादव कॉलेज और 13 बिहार बटालियन एनसीसी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की. कारगिल युद्ध के वीरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.