जल-जीवन-हरियाली दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्कूल परिसर में हुआ पौधरोपण

Aurangabad News : कुटुंबा के प्लस टू हाई स्कूल में जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया गया। इस दौरान पौधरोपण और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Aurangabad News : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कुटुंबा प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल, कुटुंबा में जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया गया. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आरएफओ अमृत राज, प्रधानाचार्य डॉ. रामकिशोर तथा वरीय शिक्षक महेंद्र मिश्र और उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष ईश्वर का अनुपम उपहार और प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं. प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में वृक्षों की पूजा होती रही है. आरएफओ अमृत राज ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण ही मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित वातावरण तैयार करना है. प्रधानाचार्य डॉ. रामकिशोर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही वृक्षों का विशेष महत्व रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की.

पौधरोपण के साथ संरक्षण का भी लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं जैव विविधता से संबंधित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया. शिक्षकों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. वरीय शिक्षक महेंद्र मिश्र ने कहा कि "वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं, इसलिए उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है." उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम का समापन "आज पौधशाला, कल वन" के संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : औरंगाबाद में भारी बारिश से सदर अस्पताल की खुली पोल, वार्डों में घुसा पानी, मरीजों को हो रही परेशानी

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

वन प्रक्षेत्र महाराजगंज की ओर से विद्यार्थियों के बीच निबंध, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. निर्णायक मंडल का नेतृत्व कर रहे शिक्षक महेंद्र मिश्र ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम, हनी कुमारी द्वितीय और प्रतिज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं. भाषण प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में रजनीकांत प्रथम, पल्लवी द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं. विद्यार्थियों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना की. Also Read : किशनगंज में ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद के बीएसएफ जवान की मौत

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वनपाल विकास कुमार, वनरक्षी मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार, चित्रकला कुमारी, मांडवी कुमारी, शिक्षक वारिस खलिल, रमेश प्रसाद, कंचन कुमारी, सुमन कुमारी, रंजू कुमारी, संगीता कुमारी, नीलम कुमारी, कविता कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं वन विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विकास कुमार को भावभीनी विदाई, कार्यों की हुई सराहना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >