औरंगाबाद: नवाडीह में हरित अभियान को मिली नई रफ्तार, हस्तशिल्प सेवा केंद्र की पहल पर हुआ पौधारोपण

औरंगाबाद जिले के नवाडीह गांव में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह पहल भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प सेवा केंद्र, पटना द्वारा की गई.

Nawadih Plantation Drive Aurangabad : औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड स्थित नवाडीह गांव में पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र, पटना की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Aurangabad News ; हरित वातावरण के लिए लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हस्तशिल्प सेवा केंद्र, पटना के सहायक निदेशक मुकेश कुमार की पहल तथा समर्पण खादी ग्रामोद्योग संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में आम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया.

पौधों की देखभाल पर दिया गया जोर

समर्पण खादी ग्रामोद्योग संस्थान के सचिव शत्रुघ्न कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए. उन्होंने कहा कि पौधे शुद्ध वातावरण, भूजल संरक्षण, वर्षा और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. साथ ही लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की.

जनभागीदारी से सफल होगा पर्यावरण संरक्षण

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है. इसके लिए समाज के हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से हर शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया. साथ ही युवाओं से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की.

ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में हस्तशिल्प कारीगर कसमिरा देवी, सिला देवी, जुली देवी, नागवनती देवी, प्रिती कुमारी, निलु कुमारी, रेगु कुमारी, अनिल राम, बिरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >