हादसे में घायल युवक को साजसेवियों ने पहुंचाया अस्पताल

अतरौली मिल के समीप हुई सड़क दुर्घटना

ओबरा.

अतरौली मिल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. सड़क दुर्घटना रोक थाम समिति के सदस्य सुनील कुमार पासवान अपने सहयोगी के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल युवक की पहचान गोह न्यू एरिया निवासी मंटू ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. पता चला कि अंकित औरंगाबाद शहर के नावाडीह मुहल्ला स्थित बुआ के घर बाइक से जा रहा था. अतरौली मिल के समीप औरंगाबाद तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे असंतुलित होकर गिर गया और उसका दाया हाथ टूट गया. इधर जानकारी मिली की डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >