औरंगाबाद: रेपुरा में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, बक्सा तोड़कर जेवरात व नकदी ले उड़े

दाउदनगर प्रखंड के रेपुरा गांव में चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों की संपत्ति पार कर दी. बक्से तोड़कर जेवरात और नकदी चुराई गई. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

Aurangabad theft: एनएच-120 के दाउदनगर-गोह-गयाजी रोड स्थित दाउदनगर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे बक्सा, मोबाइल, जेवरात और नकद राशि समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी शनिवार की सुबह घरवालों और ग्रामीणों के जागने के बाद हुई.

बक्सा लेकर घर से बाहर निकले चोर

रेपुरा निवासी दूधनाथ मिस्त्री के घर में चोर घुस गये और घर में रखा बक्सा लेकर फरार हो गये. चोरों ने बक्से को घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे ले जाकर तोड़ दिया. इसके बाद बक्से में रखे जेवरात और नकद राशि लेकर फरार हो गये.वहीं, दयानंद विश्वकर्मा के घर में भी चोरों ने प्रवेश कर मोबाइल और नकद राशि चोरी कर ली. ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने शौचालय के रास्ते घर में प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया.

बिखरा सामान और टूटा बक्सा देख चला चोरी का पता

शनिवार की सुबह घरवालों और ग्रामीणों ने सामान बिखरा हुआ और बक्सा टूटा देखा, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली. संवाद भेजे जाने तक चोरी गये सामान और संपत्ति की कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका था. वहीं, गृहस्वामियों की ओर से थाना में लिखित शिकायत भी नहीं दी गयी थी.

चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि रेपुरा गांव में दो घरों में चोरी की सूचना मिली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. चोरी की घटना में शामिल चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >