एस्बेस्टस तोड़ स्टूडियो में घूसे चोर, उड़ाये सामान

दुकान खोलकर अंदर गया तो देखा कि एस्बेस्टस टूटा हुआ है.

औरंगाबाद शहर. शहर के रमेश चौक समीप कृष्णा स्टूडियो में बुधवार की रात चोरी होने का मामला सामने आया है. इस मामले में स्टूडियो संचालक करमा रोड रामराज्य नगर निवासी कृष्ण कुमार सिन्हा ने नगर थाने में आवेदन देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. संचालक ने बताया कि उनका स्टूडियो रमेश चौक के समीप सम्राट होटल के नीचे है. गुरुवार की शाम करीब चार बजे स्टूडियो बंद कर घर चले गये थे. शुक्रवार की सुबह नौ बजे स्टूडियों पर पहुंचे और दुकान खोलकर अंदर गया तो देखा कि एस्बेस्टस टूटा हुआ है. साथ ही एक बड़ा कैमरा, चार छोटा कैमरा, करीब चार हजार नकद व अन्य सामान की चोरी कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >