सफाई के बहाने लाखों के आभूषण लेकर ठग फरार

AURANGABAD NEWS. सलैया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में जेवर सफाई के नाम पर दो ठगों ने लाखों रुपये के सोने के आभूषण उड़ा लिये. घटना गुरुवार की है.

मदनपुर. सलैया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में जेवर सफाई के नाम पर दो ठगों ने लाखों रुपये के सोने के आभूषण उड़ा लिये. घटना गुरुवार की है. पीड़ित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजाराम पासवान ने बताया कि घटना के समय में मदनपुर में पत्नी का इलाज करने गया था. घर पर उनके छोटे पुत्र पवन प्रकाश की पत्नी सविता देवी अकेली थी. दो व्यक्ति बाइक से उनके घर आये और आभूषण सफाई करने की बात कही. विश्वास जीतने के लिए पहले चांदी की पायल को साफ कर दिखाया. इसके बाद बहला- फुसलाकर उन्होंने उनकी पुत्रवधू से सोने की अंगूठी, ढोलना, कानवाली, हाथ का बाला, मंगलसूत्र जिनका वजन करीब 30 ग्राम था और कीमत करीब साढ़े तीन लाख लेकर फरार हो गये. उन्होंने इस संबंध में सलैया थाना को सूचना दी है. थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >