किराये के मकान से दो लाख से अधिक की चोरी

देवकुंड में चोरी की घटनाओं से दहशत

देवकुंड में चोरी की घटनाओं से दहशत देवकुंड. देवकुंड थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला नौरंगा मोड़ स्थित एक किराये के मकान से जुड़ा है, जहां ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है. हथियारा गांव निवासी वीरेंद्र साव के पुत्र शिक्षक अछय कुमार, पिछले एक वर्ष से नौरंगा मोड़ पर विनय कुमार के घर किराए पर रह रहे थे. उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहने के कारण वे आठ जनवरी 2026 को किराये का मकान बंद कर अपने पैतृक गांव हथियारा चले गये थे. कभी-कभी वे कमरे की देखरेख के लिए वहां आते-जाते रहते थे. पीड़ित ने बताया कि 20 जनवरी की दोपहर जब वे कमरे पर पहुंचे थे, उस समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन 29 जनवरी की शाम, जब वे अपने भाई के साथ गैस सिलेंडर लेने के लिए कमरे पर पहुंचे, तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ था, जबकि दूसरे कमरे का ताला खुला हुआ और दरवाजा सरका हुआ था. चोरों ने लेडीज पर्स में रखे मंगलसूत्र, पायल, झुमके सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण तथा लगभग 20 हजार रुपये नकद उड़ा लिये. वैसे पीड़ित ने इस संबंध में देवकुंड थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी देवकुंड थाना क्षेत्र के हथियारा गांव में एक ही रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था, जिसमें लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने की सूचना सामने आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >