औरंगाबाद: बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के आवास में चोरी का प्रयास, ताला काटकर घुसे चोर, कांग्रेस नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

औरंगाबाद की वास्तु विहार कॉलोनी में चोरों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के घर को निशाना बनाया है. इस घटना ने कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों को भी प्रभावित किया है, जिससे लोगों में डर का माहौल है.

Congress President house Theft: शहर के वास्तु विहार स्थित बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के आवास में चोरों ने चोरी का प्रयास किया. चोरों ने आवास के मुख्य दरवाजे का ताला काट दिया. हालांकि, आवास से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

नियमित रूप से नहीं रहता कोई, नहीं रखा है ज्यादा सामान

बताया जाता है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का आवास वास्तु विहार परिसर में है. उनके आवास पर नियमित रूप से कोई नहीं रहता है और वहां ज्यादा सामान भी नहीं रखा जाता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिचित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. आवास के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

इसी घर में हुई है चोरी का प्रयास

राजेश कुमार ने कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

राजेश कुमार ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि उनके आवास में कोई खास सामान नहीं रहता है. चोरों ने मुख्य द्वार का ताला काटकर अंदर प्रवेश करने और चोरी करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि जब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आवास का ताला चोर काट सकते हैं, तो इससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि वास्तु विहार जैसे परिसर में चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी भी व्यक्ति के घर को निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं. ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है.

राजेश कुमार की फाइल फोटो

आसपास के कुछ अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनके आवास के आसपास स्थित कुछ अन्य घरों में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया है. कुछ स्थानों पर चोरी होने की भी जानकारी मिली है. इससे आशंका जतायी जा रही है कि चोरों ने रात के समय परिसर में कई घरों को निशाना बनाया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही घटना में शामिल चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोग घटना में शामिल थे और किन-किन सामानों की चोरी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >