बीइओ की पहल पर खुलवाया गया मध्य विद्यालय सूही का ताला

सोमवार को शिक्षिका सावित्री कुमारी एवं शिक्षक प्रकाश पाल के बीच आपसी गतिरोध उत्पन्न हो गया था

अंबा. कुटुंबा प्रखंड के मध्य विद्यालय सूही में शिक्षकों के बीच उत्पन्न विवाद प्रभारी बीइओ शिशिर रंजन की पहल पर पटाक्षेप कर संचालन के लिए स्कूल का ताला खुलवाया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को शिक्षिका सावित्री कुमारी एवं शिक्षक प्रकाश पाल के बीच आपसी गतिरोध उत्पन्न हो गया था. इस दौरान दोनों ओर से एक दूसरे पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया गया. मामले को लेकर मंगलवार को गांव के लोगों ने विद्यालय में तालाबंदी कर शिक्षिका का स्थानांतरण की मांग की. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण अधिकारियों के बुलाने पर अड़े रहे. विद्यालय में गतिरोध एवं तालाबंदी की सूचना पाकर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मामले से अवगत हुए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर विद्यालय में पठन-पाठन शुरू कराया. उन्होंने मामले की जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के साथ शिक्षक संजय कुमार सिंह, राम रतन सिंह, किरण कुमारी, आरती कुमारी, श्वेता कुमारी, उदित कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से बीईओ को आवेदन देते हुए शिक्षिका के पति पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही शिक्षक प्रकाश पाल एवं शिक्षिका सावित्री कुमारी ने भी को आवेदन देकर एक दूसरे पर आरोप लगाये हैं. इधर, रंजीत कुमार यादव, नरेश पासवान, जितेंद्र पासवान, कामता मेहता, गणेश शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, विनय यादव, गुड्डू कुमार, उमेश सिंह, अरविंद विश्वकर्मा आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने भी संयुक्त रूप से हस्ताक्षर बनाकर शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग की हैं. बीइओ ने बताया कि मामले में शिक्षक एवं ग्रामीणों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राप्त आवेदन के आलोक में वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधि में रुकावट डालना उचित नहीं है. विद्यालय में इस तरह गतिविधि का असर बच्चों के मानसिकता पर पड़ता है. शैक्षणिक गतिविधि बच्चों से जुड़ा है. शिक्षक एवं अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों के हित में पठन-पाठन व्यवस्था सुचारू रूप से चलने दे. किसी तरह की परेशानी हो तो इसके लिए विभाग को सूचित करें.

वाहन चालक ने मारपीट करने व चाबी छीनने का लगाया आरोप

देव सुही गांव निवास स्कार्पियो चालक मनोज कुमार सिंह ने अज्ञात लोगों पर मारपीट करने एवं चाबी छिनने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस को आवेदन देने की बात बतायी है. आवेदन में बताया है कि मंगलवार को सुही जाने के क्रम में पांच-सात लोगों ने बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया तथा दरवाजा खोलकर स्कॉर्पियो में घुस गये व मारपीट करने लगे. उन्होंने 24 हजार रुपये व मोबाइल छिनने का भी आरोप लगाया है. उक्त मामला मिडिल स्कूल सुही से जुड़ा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >