पुनपुन में डूबे किशोर का 20 घंटे बाद मिला शव

खुदवां थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव के समीप नदी से बरामद किया गया शव

ओबरा. ओबरा थाना क्षेत्र के महुआंव गांव के समीप पुनपुन नदी में डूबे किशोर का शव लगभग 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है. शुक्रवार की सुबह खुदवां थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव के समीप पुनपुन नदी से उसका शव बरामद हुआ. किशोर की पहचान महुआंव गांव निवासी योगेंद्र पासवान के 10 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह विपिन घर से शौच के लिए नदी की ओर निकला था. इसके बाद से वह लापता हो गया. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. इसी क्रम में गांव वालों ने नदी में डूबने की संभावना जतायी थी. ग्रामीणों का कहना था कि शौच के दौरान किसी तरह वह नदी में गिर गया और उफनी बाढ़ में लापता हो गया. वैसे गुरुवार को पूरे दिन स्थानीय गोताखोरों के मदद से नदी में खोजबीन की गयी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. इधर, पुलिस व परिजनों को जानकारी मिली कि मेघपुर गांव के समीप एक शव नदी में उतराता दिखा. सूचना मिलते ही परिजन व गांव वाले वहां पहुंचे और उसकी पहचान की. कुछ लोगों की सूचना पर खुदवां थानाध्यक्ष सुशील कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. इधर, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मां कुसुम देवी की हालत बद से बदतर थी. बेटे का शव देख कभी वह चिल्लाने लगती तो कभी सीना पीटने लगती. पता चला है कि मृतक दो भाईयों में छोटा था. ग्रामीण सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजन अत्यंत गरीब परिवार से आते है. योगेंद्र पासवान मजदूरी कर अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण करता है. उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आपदा राहत के तहत सरकारी सहायता मांग की है. इधर, ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >