अज्ञात ट्रेन से किशोर की मौत

घटना मंगलवार की सुबह की है.

रफीगंज. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रफीगंज स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की सुबह की है. मृतक की पहचान काजीचक गांव निवासी राम अवतार चौधरी के पुत्र रोहित कुमार चौधरी के रूप में हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि पोल संख्या 506/22 एवं 24 के बीच पूर्वी केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. आरपीएफ के जवानों को वहां भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान करायी गयी. वैसे कहा जा रहा है कि किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त था. सोमवार को ही घर से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी. सूचना मिलते ही पर परिजन पहुंचे और पहचान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >