VIDEO: तान्या को IAS बनकर लौटना था बिहार, दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद अब शव लाया जा रहा घर

दिल्ली कोचिंग हादसे में बिहार के औरंगाबाद की तान्या की भी मौत हो गयी. तान्या बेहद होनहार छात्रा थी और जेएनयू से उसने स्नातक करने के बाद आइएएस बनने की तैयारी में जुटी थी.

नयी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ आइएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तेज बारिश के कारण अधिक पानी भर गया जिसमें डूबने से तीन विद्यार्थियों की जान चली गयी. इस हादसे में बिहार के औरंगाबाद की तान्या की भी मौत हुई है. तान्या भी उस वक्त बेसमेंट में बने लाइब्रेरी में ही थी जहां पानी घुसा. तान्या बेहद होनहार थी. दिल्ली के जेएनयू से डिग्री हासिल करने के बाद तान्या आइएएस बनने का सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी. लेकिन जहां बिहार में उसके परिजन को तान्या के IAS बनकर लौटने का इंतजार था, वहीं अब उसके शव का इंतजार परिजन नम आंखों से कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >