पिपराही में महिला की संदेहास्पद मौत

पुलिस ने शव बरामद किया

गोह. गोह थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गयी है. मृतका की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जो सुजीत कुमार नामक व्यक्ति की पत्नी थी. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला की मौत हो गयी है. पुलिस जांच में पता चला है कि पूनम कुमारी की तबीयत कई दिनों से खराब थी, लेकिन उसका पति सुजीत कुमार दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत था और पिपराही में उसकी पत्नी का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे. पैसे के अभाव में समय पर इलाज नहीं हो सका और लगातार पूनम की स्थिति बिगड़ती गयी. अंतत: उसकी मौत हो गयी. पूनम कुमारी के मायके वालों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी है कि उनकी बेटी को जानबूझकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >