औरंगाबाद में निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षकों को मिला टीएआरएल आधारित एफएलएन प्रशिक्षण

Aurangabad News : औरंगाबाद के स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए तरल आधारित एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जानें पूरी जानकारी।

Aurangabad News : कक्षाओं में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति और कमजोर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से संकुल संसाधन केंद्र सलैया में टीएआरएल (Teaching at the Right Level) आधारित एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. संकुल समन्वयक राजकुमार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण में संकुल के सभी 10 विद्यालयों के 20 शिक्षकों ने भाग लिया.

अगस्त और सितंबर में संचालित होंगी विशेष कक्षाएं

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा 4 से 8 तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए अगस्त और सितंबर माह में विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे. इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी वास्तविक अधिगम क्षमता के अनुरूप तैयार कर निपुण लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना है.

पहले होगा स्तर का आकलन, फिर उसी के अनुसार होगी पढ़ाई

प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यालयों में टूल किट के माध्यम से विद्यार्थियों के भाषा और गणित के स्तर का आकलन किया जाएगा. भाषा में प्रारंभिक, अक्षर, शब्द, अनुच्छेद और कहानी स्तर, जबकि गणित में अंक, संख्या, जोड़, घटाव और भाग की समझ का परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद विद्यार्थियों को उनके सीखने के स्तर के अनुसार समावेशी और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से पढ़ाया जाएगा. इस दौरान एफएलएन किट और टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) का प्रभावी उपयोग भी किया जाएगा.

तीन चरणों में होगी सीखने की प्रगति की जांच

प्रशिक्षण में बताया गया कि विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन बेसलाइन, मिडलाइन और एंडलाइन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. इन परीक्षणों के आधार पर शिक्षण के परिणामों का आकलन कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि निपुण लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके.

प्रशिक्षक ने गतिविधियों के माध्यम से दी जानकारी

प्रशिक्षक फैयाज आलम ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को टीएआरएल पद्धति की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर धनंजय कुमार राज, दीपक कुमार, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, टुनटुन कुमार, आशुतोष कुमार, प्रभा कुमारी, खुशबू कुमारी, रीता प्रसाद, अर्शिया महरीन, मुस्कान प्रवीण तथा पीरामल फाउंडेशन की आयुषी मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >