मेहंदी बिगहा में पुआल में लगी आग, किसान को भारी नुकसान

खेत में अस्थायी रूप से रखा गया पुआल का ढेर जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे जानवरों के लिए रखे चारे की भी क्षति हुई है

दाउदनगर. थाना क्षेत्र के मेहंदी बिगहा गांव में पुआल में आग लगने से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा. घटना बीती रात की है. खेत में अस्थायी रूप से रखा गया पुआल का ढेर जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे जानवरों के लिए रखे चारे की भी क्षति हुई है. आग लगते ही सबसे पहले गांव के लोगों ने खुद बाल्टी और मोटर के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो डायल 112 पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का कारण गांव में निकली बारात के दौरान छोड़े गए आतिशबाजी (रवाईस) को माना जा रहा है. उड़ती चिंगारी ने पुआल को चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. बताया गया कि पुआल जलने से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है और पशुओं के चारे की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. पीड़ित किसान ने प्रशासन से राहत सहायता की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >