औरंगाबाद : ओबरा में बंगाल पुलिस व पटना एसटीएफ के साथ ओबरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात शहर के शांतिनगर मुहल्ले में छापेमारी कर हथियार तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम रविकांत कुमार है और वह गंगा बिगहा गांव का रहनेवाला है. छापेमारी के दौरान हथियार तस्कर रविकांत कुमार को हथियार व लाइसेंस बनाने वाली मुहर व किताब के साथ दबोच लिया गया. लगभग तीन घंटे तक छापेमारी की कार्रवाई चली. इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बंगाल पुलिस उसे अपने साथ बंगाल ले गयी.
एसटीएफ ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार
Copied link
ओबरा में बंगाल पुलिस व पटना एसटीएफ के साथ ओबरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात शहर के शांतिनगर मुहल्ले में छापेमारी कर हथियार तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.