Bihar News: औरंगाबाद में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस कर रही कैंप

Bihar News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में संत रविदास की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे गांव में तनाव फैल गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार टोला हरिनगर में असामाजिक तत्वों द्वारा संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. यह मामला शनिवार सुबह सामने आया जब पूजा के लिए मंदिर पहुंची महिलाओं ने टूटी हुई प्रतिमा देखी. इसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया, और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की.

ग्रामीणों का आरोप- पहले से दी गई थी धमकी

ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक सहित 10 लोगों पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से 12 घंटे के भीतर नई प्रतिमा स्थापित करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

सरस्वती पूजा विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

पुलिस इस घटना को सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद से जोड़कर भी देख रही है. बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी. जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा था.

Also Read: महाकुंभ जाने की होड़: श्रद्धालुओं की भीड़ से पटना जंक्शन पर हड़कंप, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

पुलिस की कड़ी निगरानी, 10 लोग हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एसडीओ मनोज कुमार और एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >