छह शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

सोन दियारा में पुलिस ने की छापेमारी

सोन दियारा में पुलिस ने की छापेमारी प्रतिनिधि, ओबरा. ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव स्थित सोन दियारा में पुलिस ने शराब निर्माण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि महादेवा गांव स्थित सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित छह शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए एक हजार लीटर महुआ जावा को विनिष्ट किया गया है. साथ ही 170 लीटर देसी महुआ शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 12 छोटे-बड़े आकार के अल्युमिनियम तसले को भी बरामद किया गया है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से भाग निकले. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शराब निर्माण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण, शराब परिवहन एवं शराब खरीद-बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी सूरत में अवैध धंधेबाजों को बख्शा नहीं जायेगा. इस छापेमारी अभियान में एसआइ कुणाल कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >