लोक संवाद में ग्रामीणों ने उठाई रात्रि गश्ती और अतिक्रमण की समस्या, थानाध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Aurangabad News : शमशेरनगर में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की. थानाध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा.

Aurangabad News : मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर आयोजित होने वाले लोक संवाद कार्यक्रम के तहत शमशेरनगर पंचायत भवन में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की, जबकि संचालन मन्नू मिश्रा ने किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की. ग्रामीण राकेश शर्मा ने गांव में रात्रि गश्ती बढ़ाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रात के समय नियमित पुलिस गश्ती होने से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. ग्रामीणों ने गांव में नियमित अंतराल पर पुलिस गश्ती कराने की मांग की.

अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी

लोक संवाद के दौरान अतिक्रमण की समस्या भी प्रमुखता से उठायी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कई जगहों पर सार्वजनिक रास्तों एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. कई स्थानों पर रास्ते संकरे हो गये हैं, जिससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

एसडीओ को पत्र लिखने का आश्वासन

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. अतिक्रमण के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई हो सके. उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

पुलिस और आम लोगों के बीच समन्वय पर जोर

थानाध्यक्ष ने कहा कि लोक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रख सकते हैं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा सकती है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार, उपमुखिया रवि रंजन कुमार, वार्ड सदस्य मुन्ना शर्मा, चंदन शर्मा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read : पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट से बरी होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >