Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के मदनपुर थालिस नेना पुलिस ने थाना क्षेत्र के वार गांव से एससी/एसटी मामले में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वार गांव निवासी गोपाल मेहता के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी तलाश थी और लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वार गांव में छापेमारी की, जहां से आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को विधि सम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
औरंगाबाद: एससी/एसटी मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

औरंगाबाद: एससी/एसटी मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Copied link
औरंगाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वार गांव से एससी/एसटी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को दबोचा.