सर्वोदय डिग्री कॉलेज बिरहारा में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन शुरू, 30 जून तक चलेगी प्रक्रिया

Aurangabad News : प्रथम मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 30 जून तक किया जाएगा. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

Aurangabad News : हसपुरा प्रखंड के सर्वोदय डिग्री कॉलेज, बिरहारा में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. मगध विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रथम मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 30 जून तक किया जाएगा. समय कम होने के कारण कॉलेज अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा.

प्रथम मेधा सूची में चयनित छात्रों का होगा नामांकन

कॉलेज के सचिव सुधीर सिंह ने बताया कि नामांकन को लेकर सभी आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं. इस अवधि में कॉलेज के सभी पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि मगध विश्वविद्यालय ने गुरुवार को प्रथम मेधा सूची जारी की है और नामांकन की पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी.

दाखिला के लिए ये लगेंगे दस्तावेज

नामांकन प्रभारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर, मैट्रिक एवं इंटर की अंकपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, अपार (APAAR) आईडी तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति एवं आय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

इन विषयों में लिया जाएगा नामांकन

कॉलेज के उपप्राचार्य गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि विज्ञान संकाय में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान तथा कला संकाय में समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, इतिहास, संगीत, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषयों में नामांकन लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बतरे नदी को बचाने की जरुरत, औरंगाबाद के सैकड़ों गांवों में नीचे जा रहा वाटर लेवल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >