बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, रफीगंज प्रखंड कमेटी का गठन

Aurangabad News : बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में संतोष कुमार साहू को रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।

Aurangabad News : रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित एक निजी विद्यालय में बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, औरंगाबाद की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन प्रखंड संयोजक प्रभात यादव ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित निजी विद्यालयों के संचालकों एवं प्राचार्यों के परिचय से हुई. इसके बाद संगठन के विस्तार, एकजुटता तथा निजी विद्यालयों के अधिकारों और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई.

रफीगंज प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

बैठक में सर्वसम्मति से संतोष कुमार साहू को रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष, संगीता देवी को प्रखंड सचिव तथा विजय कुमार सिंह को प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं, रविन्द्र सिंह, प्रभात यादव एवं विजय कुमार सिंह को प्रखंड संरक्षक मंडल में शामिल किया गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिला कमेटी के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं.

संगठन की मजबूती पर वक्ताओं ने दिया जोर

इस अवसर पर जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला सचिव रिंकू सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप ने संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मजबूत संगठन ही निजी विद्यालयों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करा सकता है. उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालय संचालक संगठित नहीं होंगे, तब तक उनकी आवाज शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाएगी. संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारियों का चयन करना नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत प्रत्येक विद्यालय को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाना है.

Also Read : किशनगंज में ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद के बीएसएफ जवान की मौत

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर बल

जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यदि सभी निजी विद्यालय एक सूत्र में बंध जाएं तो संगठन एक विशाल वटवृक्ष का स्वरूप धारण करेगा. उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही समाज और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनती है. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय सीमित संसाधनों में भी लाखों बच्चों के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं. इसलिए सरकार को भी उनके प्रति सकारात्मक और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति निजी विद्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

निजी विद्यालयों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील

जिला संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में निजी विद्यालय कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में संगठन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने विद्यालय संचालकों से एकजुट रहकर अपने अधिकारों और समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का लगातार विस्तार हो रहा है और जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन को विद्यालय संचालकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि यह संगठन पूरे निजी विद्यालय परिवार का साझा मंच है, जो शिक्षा के समग्र विकास और विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगा.

Also Read : सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विकास कुमार को भावभीनी विदाई, कार्यों की हुई सराहना

कई विद्यालय संचालकों ने रखे अपने विचार

बैठक में अमित कुमार, कुंदन शर्मा, रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, रवि सिंह तथा ज्ञानदा प्रियदर्शी सहित अनेक विद्यालय संचालकों ने अपने विचार व्यक्त किए. सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक विद्यालयों को जोड़ने तथा निजी विद्यालयों के हित में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया.

Also Read : औरंगाबाद में भारी बारिश से सदर अस्पताल की खुली पोल, वार्डों में घुसा पानी, मरीजों को हो रही परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >