औरंगाबाद: रानीगंज में 'आवाज' का जनजागरण अभियान, प्रतिमा, एसआईआर व यूसीसी पर रखी बात

संगठन 'आवाज' ने रानीगंज में जनसरोकार के मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा वापस स्थापित करने और एसआईआर प्रक्रिया में वंचित लोगों को राहत देने की मांग की.

Aurangabad News : रानीगंज में धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए कार्यरत संगठन 'आवाज' की ओर से रविवार को रानीगंज के राजाबांध और हुसैन नगर इलाके में स्ट्रीट कॉर्नर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में संगठन के जिला एवं टाउन कमेटी के पदाधिकारियों ने विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों को उठाते हुए लोगों को जागरूक किया.

राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा दोबारा स्थापित करने की मांग

जिला समिति के सचिव नुमान असफर खान ने कहा कि रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित सार्वजनिक स्थल से साहित्यकार एवं चिंतक राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा का गायब होना गंभीर मामला है. उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसी स्थान पर प्रतिमा दोबारा स्थापित करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने इस मुद्दे पर बोलने से रोका, जिसके कारण निर्धारित समय से पहले कार्यक्रम समाप्त करना पड़ा.

एसआईआर प्रक्रिया पर उठाए सवाल

नुमान असफर खान ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हुई एसआईआर प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों के नाम अंडर एडजुडिकेशन में रखे गए, जिससे कई लोग मतदान और विभिन्न सरकारी सुविधाओं से वंचित रह गए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

यूसीसी का किया विरोध

संगठन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का विरोध करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विविध धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों वाला राज्य है. ऐसे में यूसीसी लागू होने से विभिन्न समुदायों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्रम में जिला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद सलाहुद्दीन, रानीगंज टाउन कमेटी के सचिव मोहम्मद सरफराज आलम, जामुड़िया टाउन कमेटी के सचिव मोहम्मद जहीर अंसारी, जामुड़िया टाउन कमेटी के अध्यक्ष विजय पासवान, कुल्टी टाउन कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर, मरगूब राही, अरशद सिद्दीकी, कनीज़ फातमा, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद असलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra trivedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >