उत्कृष्ट किसानी के लिए तेतहारा के राजीव गया जी में सम्मानित

गांव में खुशी का माहौल

गांव में खुशी का माहौल फोटो नंबर-11-किसान को सम्मानित करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. अंबा थाना क्षेत्र के तेलहारा बिगहा गांव निवासी अशोक मेहता के पुत्र राजीव कुमार ने उत्कृष्ट किसानी के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है. गया जी जिले के चंदौती में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में राजीव कुमार को उनके बेहतरीन कृषि प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इस प्रदर्शनी में मगध प्रमंडल के हजारों किसान अपनी-अपनी उपज और कृषि नवाचार के साथ शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री सह बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया. मौके पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, उद्यान विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे. प्रतियोगिता में राजीव कुमार ने करेला, चेरी टमाटर, केला (सब्जी पर भेद) और लेमनग्रास की खेती में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. टमाटर की खेती में उन्हें द्वितीय पुरस्कार तथा बेर और मशरूम उत्पादन में तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप कुल 10 हजार 500 रुपये की राशि भी प्रदान की जायेगी. बताया जाता है कि राजीव कुमार ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ खैरा गांव में लगभग 25 बीघा भूमि पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों और नकदी फसलों की खेती करते हैं. वे परंपरागत खेती के साथ-साथ नयी तकनीकों और उन्नत बीजों का प्रयोग कर खेती को लाभकारी बना रहे हैं. पिछले वर्ष राजीव ने जिले में पहली बार जुकनी की खेती की थी. उस समय वे जिले के एकमात्र किसान थे, जिन्होंने यह प्रयोग किया था. हालांकि, फसल अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने के कारण उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन अनुभव से सीख लेते हुए वे लगातार नये विकल्पों पर काम कर रहे हैं. राजीव कुमार का कहना है कि वे जल्द ही विभिन्न फसलों की उन्नत खेती को लेकर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने जायेंगे, ताकि उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय भी बढ़ाई जा सके. उनकी उपलब्धि से माता-पिता के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि राजीव आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो यह साबित कर रहे हैं कि आधुनिक सोच और मेहनत से खेती को भी सम्मान और सफलता का माध्यम बनाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >