औरंगाबाद: सूर्य मंदिर से 4.5 किलो की पीतल की घंटी चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

औरंगाबाद के रघुनाथपुर गांव में स्थित सूर्य मंदिर से चोरों ने 4.5 किलो की पीतल की घंटी चुरा ली। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने मंदिर की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Aurangabad Surya Mandir : हसपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव स्थित सहस्त्रांश सूर्य मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब 4.5 किलोग्राम वजन की पीतल की घंटी चोरी कर ली. घटना रात करीब 11 बजे के बाद की बतायी जा रही है. सुबह मंदिर पहुंचने पर घंटी गायब मिली, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और ग्रामीण मौके पर जुट गये.

ग्रामीणों के सहयोग से बना है सूर्य मंदिर

ग्रामीणों के अनुसार, रघुनाथपुर गांव में स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण स्वर्गीय चंद्रभूषण गुप्ता द्वारा दान में दी गयी जमीन पर ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से कराया गया है. मंदिर में लगी पीतल की घंटी विष्णु देव राम ने दान स्वरूप दी थी. इसका वजन करीब 4.5 किलोग्राम बताया जा रहा है.

अज्ञात चोर मंदिर में लगी घंटी को खोलकर अपने साथ ले गये. सुबह जब श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो घंटी गायब देख घटना की जानकारी हुई.

धार्मिक स्थल से चोरी पर ग्रामीणों में नाराजगी

धार्मिक स्थल से चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों में काफी नाराजगी है. निर्माण समिति के अध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा, सचिव चंद्रकांत मुन्ना, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अर्जुन यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा की है.

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल से इस तरह चोरी की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हुआ है और श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हुई है.

दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और मंदिर से घंटी खोलकर ले जाने वाले आरोपितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.

ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्यदेव सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >