बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन

Aurangabad News : रफीगंज में बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित, संतोष सिंह को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

Aurangabad News : रफीगंज स्थित अलूपी विद्यापीठ एकेडमी में बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने की, जबकि संचालन प्रभात यादव ने किया. बैठक में विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालकों ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा प्रखंड कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया.

सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

बैठक में सर्वसम्मति से संतोष सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, संगीता प्रसाद को प्रखंड सचिव तथा विजय कुमार सिंह को प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं संरक्षक मंडल में रविंद्र सिंह, प्रभात रंजन एवं विजय कुमार सिंह को शामिल किया गया.

संगठन की एकजुटता पर दिया गया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान संभव है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक साझा मंच पर आकर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए. जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति से ही शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है.

Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद

शिक्षा से जुड़े लोगों से संगठन के विस्तार का आह्वान

बैठक में जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार शर्मा, जिला सचिव रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि संगठित होकर ही शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की आवाज प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाई जा सकती है. उन्होंने विद्यालय संचालकों से संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में अमित कुमार, कुंदन शर्मा, रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, रवि सिंह, ज्ञानदा प्रियदर्शी सहित विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >