औरंगाबाद में PT शिक्षक को निगरानी टीम ने पकड़ा, काम कराने के बदले ले रहे थे 10 हजार रुपए

औरंगाबाद के बारुण में राजकीयकृत केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीटी शिक्षक शशि लाल भूषण को निगरानी विभाग ने 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

Aurangabad Nigrani Vibhag Raid : बिहार में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है. निगरानी विभाग और प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं. अब औरंगाबाद से ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में ही रिश्वतखोरी का आरोप लगा है. बारुण के राजकीयकृत केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोननगर में पदस्थापित पीटी शिक्षक शशि लाल भूषण को निगरानी विभाग की पटना टीम द्वारा कथित तौर पर करीब दस हजार रुपये की रिश्वत के साथ हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी निगरानी विभाग की ओर से नहीं की गई है.

काम कराने के नाम पर लेनदेन की शिकायत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला ओपन यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी कार्य को कराने से संबंधित बताया जा रहा है. इसी काम को लेकर शिक्षक शशि लाल भूषण और एक व्यक्ति के बीच बातचीत हुई थी. आरोप है कि इसी दौरान काम कराने के बदले रुपये के लेनदेन की बात सामने आई.

बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग में की थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की.

इसी विद्यालय में निगरानी की टीम ने की छापेमारी

शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की ओर से पहले मामले का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की गई. इसके बाद गुरुवार को पटना से निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की.

सूत्रों का दावा है कि कार्रवाई के दौरान शिक्षक को कथित तौर पर करीब दस हजार रुपये की रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया. इसके बाद निगरानी विभाग की टीम शिक्षक को अपने साथ पटना ले गई. वहां मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया किए जाने की बात सामने आ रही है.

कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में चर्चा

शिक्षक को निगरानी टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. स्कूल में पदस्थापित शिक्षक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं.

हालांकि, शिक्षक को किस परिस्थिति में पकड़ा गया और उनके खिलाफ शिकायत में वास्तव में क्या आरोप लगाए गए थे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मामले की विस्तृत तस्वीर निगरानी विभाग की आधिकारिक कार्रवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल निगरानी विभाग की ओर से शिक्षक की हिरासत या कथित रिश्वत की रकम के साथ पकड़े जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में मामले से जुड़ी जानकारी फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आई है.

विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकती है. निगरानी विभाग की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही यह साफ होगा कि शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं.

Also Read : करंट की चपेट में आने से औरंगाबाद में 12 साल की बच्ची की मौत, ट्रांसफार्मर के पास खेलते समय हुआ हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >