टैलेंट हंट के माध्यम से प्रवक्ताओं का होगा चयन : कांग्रेस

टैलेंट हंट के माध्यम से प्रवक्ताओं का होगा चयन : कांग्रेस

कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के दानी बिगहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर एक प्रेसवार्ता हुई. अध्यक्षता प्रभारी जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव व संचालन मीडिया प्रभारी सूरज कुमार राय ने किया. प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को राजनीति से जोड़ने की दिशा में इस पहल को अहम बताया. प्रभारी जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब टैलेंट हंट के माध्यम से प्रवक्ताओं का चयन करेगी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे युवाओं को मंच देना है, जो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं और प्रवक्ता, रिसर्चर या मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जरूरत है, तो बस उन्हें सही दिशा और अवसर देने की. मीडिया प्रभारी सूरज कुमार राय ने कहा कि नेशनल टैलेंट हंट का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना है. पार्टी चाहती है कि पढ़े-लिखे, जागरूक और म��द्दों पर मजबूती से बोलने वाले युवा सामने आएं और लोकतंत्र को मजबूत करें. पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि आज विपक्ष को किसी भी मुद्दे पर बोलने नहीं दिया जा रहा है. संसद, जो सरकार से सवाल पूछने और विपक्ष की भूमिका निभाने का मंच है, वहां भी विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है. जब राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो उन्हें रोका जाता है, माइक बंद कर दिया जाता है और कार्यवाही की धमकी दी जाती है. सांसद की गिरफ्तारी पर उठे सवाल नेशनल टैलेंट हंट के मगध प्रभारी सुरेंद्र यादव ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाये. कहा कि जब वे पहले संसद में सक्रिय थे और भाषण दे रहे थे, तब उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. जब वे सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे हैं, तो उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया. नेताओं ने कहा कि एक बड़े नेता और सांसद को अगर अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा है, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. यह सरकार की पूरी तरह विफलता को दर्शाता है. इस दौरान अजय सिंह, नवीन शर्मा, सोमनाथ शर्मा, शैलेंद्र कुमार शैलू सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >