Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के बभंडी गांव स्थित बाबा गणिनाथ धर्मशाला में रविवार को श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के 96वें जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप प्रसाद ने की. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समाजसेवियों ने भाग लिया.
जन्मोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 96वां जन्मोत्सव पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियों के गठन, जिम्मेदारियों के निर्धारण और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई.
कई पदाधिकारी और समाजसेवी रहे मौजूद
बैठक में जिला महासचिव राम पुकार गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवदास प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष विजय शरण, सक्रिय सदस्य अनुज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल साव, संरक्षक मदन प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, रामस्वरूप साव, अजीत प्रसाद, शिक्षक अरुण कुमार, बबन साव, हजारी साव, अरविंद शाह, रामबचन साहू, महेंद्र शाह, जितेंद्र शाह, सुनील साव, कृष्णा साव, डॉ. अविनाश, दीपक और राजू कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे.
समाज में एकता और सद्भाव का दिया संदेश
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष दिलीप प्रसाद ने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ जन्मोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के आदर्श समाज को एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं. इसलिए जन्मोत्सव का आयोजन समाज की गरिमा के अनुरूप भव्य और ऐतिहासिक रूप से किया जाएगा.
Also Read : मुंशी प्रेमचंद जयंती पर नवोत्साह साहित्य संगम का आयोजन, साहित्यिक योगदान पर हुई विस्तृत चर्चा
