औरंगाबाद : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 230 लीटर महुआ शराब, मदनपुर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद में मदनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-19 पर छापेमारी की. इस दौरान एक कार से 230 लीटर महुआ शराब बरामद हुई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना पुलिस ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की. गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ के समीप एनएच-19 पर छापेमारी कर एक कार से 230 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. मौके से शराब की खेप ले जा रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया.

गया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपित आदित्य कुमार

गिरफ्तार आरोपित की पहचान गयाजी जिले के आमस थाना क्षेत्र के मंझला टोला, बेल बिगहा निवासी स्व संजय वर्मा के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-19 पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से भारी मात्रा में महुआ शराब की खेप ले जाई जा रही है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घोरहत मोड़ के समीप एनएच-19 पर वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 230 लीटर महुआ शराब जब्त हुई.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपित गया जेल

पुलिस ने शराब, वाहन और चालक को मौके से अपने कब्जे में लेकर आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

जब्त कार | Prabhat Khabar Network

थानाध्यक्ष की चेतावनी और आम लोगों से सहयोग की अपील

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. शराब के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि शराब तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >