औरंगाबाद में विशेष अभियान के दौरान 49 आरोपित गिरफ्तार, शराब, जेवर और चोरी का सामान बरामद

Aurangabad News : औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को लेकर एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें 49 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. अभियान में भारी मात्रा में शराब, सोना-चांदी के जेवर और चोरी का सामान जब्त किया गया, वहीं 55 वारंटों का भी निष्पादन हुआ.

Aurangabad News : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 49 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. इनमें डकैती के मामले में दो, पॉक्सो एक्ट के तहत एक, दहेज मृत्यु के मामले में दो तथा हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपित शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपितों में से 21 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब, बाइक और चोरी का सामान किया गया जब्त

पुलिस कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान 45.20 लीटर देसी शराब और 0.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इसके अलावा दो बाइक, 25 किलोग्राम लोहे का रिंग, सोने के चार जिउतिया, दो झुमके, एक सोने की चेन, चांदी की दो पायल तथा 17 बिछिया भी जब्त की गईं.

984 वाहनों की जांच, 55 वारंटों का हुआ निष्पादन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 984 वाहनों की जांच की. साथ ही लंबित 55 वारंटों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा शमन शुल्क के रूप में 35,500 रुपये की वसूली भी की गई.

नवीनगर, बड़ेम और फेसर थाना क्षेत्र में शराब के साथ कार्रवाई

नवीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 45 लीटर देसी शराब और एक बाइक जब्त की. वहीं बड़ेम थाना क्षेत्र के ओबीपुर गांव निवासी गंगा राजवंशी को 0.20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. फेसर थाना क्षेत्र के फेसरा गांव निवासी मोहित कुमार को 0.375 लीटर विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.

ओबरा और दाउदनगर में चोरी के मामलों का खुलासा

ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले में रोहित कुमार और गणेश कुमार को गिरफ्तार किया. उनके पास से 25 किलोग्राम लोहे का रिंग बरामद किया गया. वहीं दाउदनगर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों में हसपुरा थाना क्षेत्र के सोहर बिगहा निवासी चंदन कुमार, दाउदनगर थाना क्षेत्र के अमौना निवासी जितेंद्र कुमार तथा हसपुरा थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार शामिल हैं. इनके पास से सोने के चार जिउतिया, दो झुमके, एक चेन, चांदी की दो पायल और 17 बिछिया बरामद की गई.

डकैती मामले में दो आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

ओबरा थाना कांड संख्या 29/16 से जुड़े डकैती मामले में पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद दो आरोपितों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के दधियाड़ निवासी कमलेश कुमार उर्फ कमलकांत तथा डेहरी थाना क्षेत्र के राजपुताना मुहल्ला निवासी राजा कुमार शामिल हैं.

पॉक्सो और दहेज मृत्यु मामले में भी हुई कार्रवाई

दाउदनगर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं गोह थाना कांड संख्या 15/26 के दहेज मृत्यु मामले में पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद दो आरोपित महिलाओं ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में चमनपुरा गांव निवासी चंद्रकलिया देवी और सुनीता देवी शामिल हैं. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish raj singham

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >