सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

औरंगाबाद नगर. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक अंबरिश राहुल व उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की. कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों एवं समाहरणालय परिसर में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ ली गयी. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, सुरक्षित व संयमित वाहन संचालन करने, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित करने, निर्धारित गति सीमा का अनुपालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्वयं जागरूक रहने एवं आमजनों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया. तत्पश्चात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके उपरांत जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के साथ बाइक रैली का आयोजन किया गया. बाइक रैली के माध्यम से औरंगाबाद जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा आमजनों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल, वरीय उप समाहर्ता बेबी प्रिया, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, मोटरयान निरीक्षक नंदन राज, सुजीता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >