औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक गोलू कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा तब हुआ जब दोनों भाई ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे.

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा दाउदनगर. पटना मुख्य मार्ग एनएच.139 पर पसवा मोड़ के समीप हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

स्टेशन जाने के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर

मृतक की पहचान नौडीहा गांव निवासी रामचंद्र पासवान के 29 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान उसके बड़े भाई पिंटू कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार गोलू कुमार हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में काम करता था. वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव आया था. सोमवार सुबह छुट्टी खत्म होने के बाद वह अपने बड़े भाई के साथ बाइक से अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित सब्जी लदे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और दोनों भाइयों को रौंद दिया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को दाउदनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं पिंटू कुमार का प्राथमिक उपचार कर आगे इलाज शुरू किया गया. बाद में शव को अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया.

अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए. जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में सीओ समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग की. साथ ही उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. इस दर्दनाक हादसे के बाद नौडीहा गांव में शोक की लहर है. पुलिस पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है.

ALSO READ: औरंगाबाद को मिले नए SDO और DTO, सरकार ने जारी की अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >