पौधारोपण कर न्यायिक पदाधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

न्यायिक पदाधिकारियों ने छायादार व फलदार पौधे लगाये

औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों ने गुरुवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. फैमिली कोर्ट जज सत्य भूषण आर्य के दानी बिगहा स्थित आवासीय परिसर में पौधारोपण किया गया. इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशोक राज, एडीजे पंकज मिश्रा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए. जिला जज व फैमिली कोर्ट जज सहित अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने छायादार व फलदार पौधे लगाये. न्यायिक पदाधिकारियों ने आमलोगों से भी पौधे लगाने की अपील की. साथ ही कहा कि ग्लोबल वार्मिंग वैश्विक समस्या होती जा रही है. लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. औरंगाबाद में भी इस बार रिकॉर्ड गर्मी पड़ी और तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गयी. पर्यावरण प्रदूषण भी इसका प्रमुख कारण है. ऐसे में लोगों को पौधारोपण करने के लिए आगे आना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >