एनटीपीसी नवीनगर में पूर्वी क्षेत्र-1 की मेधा प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Aurangabad News : एनटीपीसी नवीनगर में पूर्वी क्षेत्र-1 की मेधा प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया.

Aurangabad News : एनटीपीसी नवीनगर में पूर्वी क्षेत्र-1 की मेधा प्रतियोगिता का क्षेत्रीय स्तर पर आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र-1 की विभिन्न परियोजनाओं से चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ज्ञान, तार्किक क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा विभिन्न परियोजनाओं के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करना था.

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1) एल.के. बेहेरा, बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.जे. राजकुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन), पूर्व-1 मुख्यालय विल्सन अब्राहम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में एल.के. बेहेरा ने कहा कि मेधा प्रतियोगिता केवल ज्ञान और कौशल का मंच नहीं है, बल्कि विभिन्न परियोजनाओं के बीच संवाद, सहयोग और बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम भी है.

बज़र और पावर प्ले राउंड रहे आकर्षण का केंद्र

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने कई ज्ञानवर्धक और रोचक चरणों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. विशेष रूप से बज़र राउंड और पावर प्ले राउंड प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण रहे. इन चरणों में टीमों ने त्वरित निर्णय क्षमता, विषय ज्ञान और उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रदर्शन किया.

विभिन्न वर्गों में इन टीमों ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर किड्स वर्ग में टीम एनएसपीसीएल विजेता रही. कर्मचारी वर्ग और जूनियर किड्स वर्ग में टीम बाढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मिडिल किड्स वर्ग में टीम कहलगांव ने बाजी मारी.

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओएंडएम) अनिल कुमार टीसी, महाप्रबंधक (परियोजना) राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) मनोरंजन पाणिग्रही, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट रफाकत खान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ओंकार नाथ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >