एनएसएस शिविर में नशामुक्ति का संदेश, स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

Aurangabad News : दाउदनगर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सिपहा गांव में नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और स्वास्थ्य जागरूकता पर परिचर्चा आयोजित की।

Aurangabad News : औरंगाबाद. दाउदनगर महाविद्यालय, दाउदनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से अंकोढ़ा पंचायत के सिपहा गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. शिविर में करीब पांच दर्जन छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक के रूप में भाग ले रहे हैं. स्वयंसेवक प्रतिदिन सुबह नौ बजे लक्ष्यगीत, उद्बोधन एवं योगाभ्यास के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं. इसके बाद गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करते हुए विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाता है.

नुक्कड़ नाटक के जरिये नशे के दुष्प्रभाव बताए

इसी क्रम में सिपहा स्थित सामुदायिक भवन के मंच पर स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवा पीढ़ी, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया. नाटक में सूत्रधार की भूमिका गुड़िया कुमारी ने निभायी. मां-बेटे की भूमिका में सौम्या राज और राज अमन रहे, जबकि नशे की लत से जूझते पात्रों के रूप में मुन्ना कुमार, मनु कुमार, पूनम कुमारी, आरती कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवानी और अंकिता कुमारी ने अभिनय किया. गीतकार की भूमिका रंजय कुमार ने निभायी. वहीं बुद्धिमान पात्र के रूप में सुमित पांडेय और शंभू कुमार का अभिनय प्रभावशाली रहा.

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. देव प्रकाश ने स्वयंसेवकों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई परिचर्चा

शिविर के दूसरे सत्र में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर बौद्धिक परिचर्चा आयोजित की गयी. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मानसिक एवं गंभीर शारीरिक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना था. मनोविज्ञान की सहायक प्राध्यापिका डॉ. शाहला बानो ने विषय पर विस्तृत जानकारी दी तथा स्वयंसेवकों और ग्रामीणों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब दिये.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

परिचर्चा के बाद अगले दिन आयोजित होने वाले विशेष स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम का संचालन दर्शनशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रोजी कांत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के सहायक प्राध्यापक मंजू कुमार सोरेन ने किया.

ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मौके पर मनोविज्ञान के सहायक प्राध्यापक श्रीनिवास सिंह, दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. वरुण कुमार चौबे, मगध विश्वविद्यालय के पूर्व स्वयंसेवक मुकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय सिपहा के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश पहुंचाने का प्रयास किया.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >