35 लोगों को दी गयी नोटिस

शहर में बनने वाले रिंग रोड को लेकर कसेरा टोली

दाउदनगर. शहर में बनने वाले रिंग रोड को लेकर कसेरा टोली में शनिवार को भी नगर पर्षद की टीम के द्वारा नोटिस देने का काम किया गया. टीम में लिपिक कमल प्रसाद, अमीन अनवर फहीम एवं धनंजय कपूर शामिल हैं. बताया गया कि तीसरे दिन 35 लोगों को नोटिस दिया गया है. नोटिस देते हुए नगरपालिका की नाली व जमीन से चबूतरा सीढ़ी आदि हटा लेने के लिए कहा गया है. बता दें कि दाउदनगर-बारुण रोड स्थित नगर पर्षद मोड़ से लेकर कसेरा टोली, पटवा टोली, जगन मोड़, अब्दुल बारी पथ, लखन मोड़, चावल बाजार, बाजार चौक होते हुए मगध होटल होते हुए छत्तर दरवाजा तक रिंग रोड व नाला का निर्माण किया जाना है, जिसे लेकर स्थानीय दुकानदारों व गृह स्वामियों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी जा रही है. इसी क्रम में तीन दिनों के दौरान 115 लोगों को नोटिस दी जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >