Aurangabad News : बक्सर थाना क्षेत्र के बकवा पुल और मतलूब बाग के बीच नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस घटना में एक रिकवरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि पीछे से आ रहा एक कंटेनर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया. हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
बंगाल से नोएडा जाने के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी धनजी कुमार रिकवरी वैन से एक कंटेनर को बंगाल से नोएडा ले जा रहे थे. इसी दौरान मतलूब बाग और बकवा पुल के बीच रिकवरी वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई. इसी बीच पीछे से आ रहे कंटेनर ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
वैन को सड़क से हटाया, यातायात बहाल
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और बक्सर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बक्सर थाना के एसआई बैजनाथ कुमार ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. वहीं थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई रिकवरी वैन को सड़क से हटा दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र
