Bihar News: औरंगाबाद मंडल कारा के बंदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

Bihar News: औरंगाबाद मंडल कारा के बंदी की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Bihar News: औरंगाबाद मॉडल कारा के एक 50 वर्षीय बंदी की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी मिली की हत्या के मामले में रणजीत आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. ब्लड प्रेशर की शिकायत थी. तबीयत गंभीर होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सजावार बंदी की मौत

घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार उठ गया. परिजनों को भी स्पष्ट पता नहीं था की मौत के पीछे कारण क्या है. उन्हें सूचना मिली और वे अस्पताल पहुंच गए. इधर जेल अधीक्षक डॉ दीपक कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सजावार बंदी की मौत हुई है. हत्या के मामले में जुलाई 2018 से मंडल कारा में बंद था.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सजावार बंदी को बीपी की शिकायत थी. बीमार पड़ने के बाद मंडल कारा में ही इलाज कराया गया. गुरुवार की शाम तबीयत अधिक खराब हो गई.इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. इधर अस्पताल ने परिजन भी हैरान थे कि आखिर कैसे मौत हो गई. पत्नी, बेटी ,भाई सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एकतरफा प्यार, छात्रा ने बात करने से किया मना तो घोंपा चाकू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >