Aurangabad News: नक्सलियों रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में लगे जेसीबी में लगाई आग, छोड़ा धमकी भरा पत्र

Gaya News:गया जिला के चिल्मी गांव में नक्सलियों ने एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. नक्सलियों ने जेसीबी में आग लगाने के बाद यहां से धमकी भरा पत्र भी छोड़ा.

Aurangabad News: औरंगाबाद और गया जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित लंगूराही के नजदीक सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी को नक्सलियों के हथियारबंद दस्ता ने आग लगाते हुए पोस्टर छोड़ा है. इससे लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि औरंगाबाद के मदनपुर और गया जिला के छकरबंधा सीमा के नजदीक लंगूराही के नजदीक चिल्मी गांव से होते हुए लंगूराही गांव तक सड़क निर्माण किया जा रहा है. जिसमें राजन कंस्ट्रक्शन का एक जेसीबी काम पर लगा था. यहां दो हथियारबंद नक्सली घटना स्थल पर पहुंचे और खुद को नक्सली बताते हुए जेसीबी मे आग लगा दी. जिसमें जेसीबी आंशिक रूप से जल गया है. रीजनल कमिटी माओवादी (मध्य) ने घटनास्थल पर तीन नक्सली पोस्टर और एक चिट्ठी छोड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही साथ अर्ध सैनिक बल के द्वारा घटना स्थल पर जाकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है.

नक्सली पोस्टर क्या लिखा है

भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी मध्य जोन के द्वारा छोड़े गए पर्चे में बताया लिखा है, “संगठन के द्वारा गरीब मजदुर में आवंटित जमीन को दलाली कर बेचना बंद करो. पूंजीवादी समांतवादी पुलिस मुखबिर मुर्दाबाद, सता के द्वारा बनाया गया योजना कागज पर सीमित है. इसके खिलाफ गरीब मजदूर एक हो, पूंजीवादी योजना के लिए जल जंगल जमीन को दोहन बंद करो. माफिया और पूंजीवादी दलाल का गठजोड़ सरकार गरीब और मजदूर पर शोषण बंद करो.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नक्सलियों के अड्डों से मंगलवार की मिली थी बम बनाने का जखीरा

इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ के जंगलों में पहाड़ों के अंदर बनाए गए गुफा से जिला पुलिस, सीआरपीएफ 47 और एसएसबी की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चला कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और आइइडी बनाने का उपकरण बरामद किया गया है. जिसमें लगभग 45 तरह के उपकरण बरामद किया गया था.

इसे भी पढ़ें: कुंदरी जंगल में 3.42 एकड़ में लगी अफीम की फसल की गयी नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >