मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र, युवाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए

Aurangabad News : विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और पुरानी पेंशन बहाली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

Aurangabad News : ओबरा विधायक एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बिहार के युवाओं, पुलिसकर्मियों, रोजगार, कौशल विकास और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. विधायक ने विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से सकारात्मक पहल की मांग की.

अवर निरीक्षकों की पुरानी पेंशन व्यवस्था का मुद्दा उठाया

मुलाकात के दौरान डॉ. प्रकाश चंद्र ने पुरानी पेंशन व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2004 में विज्ञापित और वर्ष 2009 में नियुक्त अवर निरीक्षकों की नियुक्ति पुरानी पेंशन व्यवस्था से संबंधित विज्ञापन के आधार पर हुई थी. इसके बावजूद संबंधित कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. मुख्यमंत्री ने इस मामले को संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण से सुना तथा उचित विचार करने का आश्वासन दिया.

कंप्यूटर शिक्षा और कौशल विकास योजनाओं को जारी रखने की मांग

विधायक ने बिहार के युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ने वाली पूर्व से संचालित उपयोगी योजनाओं को बंद किए जाने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में युवाओं को तकनीकी ज्ञान और रोजगारपरक कौशल हासिल करने का अवसर मिलता है. डॉ. प्रकाश चंद्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि युवाओं के कौशल विकास और कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ी उपयोगी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा. इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

सौर ऊर्जा क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार का सुझाव

सौर ऊर्जा क्षेत्र में बिहार के युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया. विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने निविदाओं का आकार छोटा करने का सुझाव दिया, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं और बिहारवासियों को इस क्षेत्र में रोजगार एवं व्यवसाय से जुड़ने का अवसर मिल सके. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं. स्थानीय युवाओं को इससे जोड़ने के लिए निविदा प्रक्रिया को अधिक अवसरपरक बनाया जाना चाहिए.

क्षेत्र की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को कराया अवगत

मुलाकात के दौरान विधायक ने अपने क्षेत्र से संबंधित कई समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की मांग की. उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया.

मुख्यमंत्री की पहल के प्रति जताया आभार

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को ऊर्जावान, संवेदनशील और विकास के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व मिला है. खासकर युवाओं, छात्रों और रोजगार के अवसरों को लेकर मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच स्पष्ट दिखाई देती है. डॉ. प्रकाश चंद्र ने जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनने और सकारात्मक आश्वासन देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

Also Read : पकरीबरावां में प्रधान शिक्षकों की बैठक, अपार आईडी और एफआरएस रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >