पुनपुन नदी में डूबने से रोहतास के अधेड़ की मौत

रक्षाबंधन पर गया था ससुराल उपहारा पुलिस ने शव किया बरामद

गोह. रक्षाबंधन के अवसर पर देवहरा में ससुराल पहुंचे शिवपूजन चौधरी (45) नामक व्यक्ति की पुनपुन नदी में डूबने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का रहने वाला था. शिवपूजन 20 अगस्त की दोपहर डेढ़ बजे शौच करने के लिए पुनपुन नदी के किनारे गया था. किसी तरह वह नदी में गिर गया और फिर डूबकर लापता हो गया. जब देर शाम तक अपने ससुराल के घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कही पता नहीं चल सका. बुधवार की सुबह उपहारा के ग्रामीणों ने परिजनों को बताया की पंचायत भवन के समीप शव नदी के किनारे झाड़ी में फंसा है. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर उपहारा पंचायत भवन के समीप पुनपुन नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >