औरंगाबाद के मानव घाट महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां, भक्ति और देशभक्ति गीतों पर झूमे दर्शक

Aurangabad News : मदनपुर के मानव घाट महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. सम्मान समारोह के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के मानव घाट स्थित ऐतिहासिक महावीर मंदिर के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित मानव घाट महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. भक्ति, लोक, सामाजिक और देशभक्ति गीतों से पूरा महोत्सव स्थल गुंजायमान रहा. कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया.

सोनाली सृष्टि की प्रस्तुति से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत वायरल गर्ल सोनाली सृष्टि की मनमोहक प्रस्तुति से हुई. उन्होंने गणेश वंदना, दहेज प्रथा पर आधारित गीत और सामाजिक संदेश देने वाले गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके बाद गायिका सुष्मिता पासवान ने ‘ए औरंगाबाद नगरिया तू देख बबुआ’ गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया. उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा.

कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय

भक्ति गीतों ने बांधा समां, शादी गीतों पर भी झूमे लोग

गायक गुड्डू कुमार ने ‘गंगा जी नहईवो जलवा, ले आईबो अंगना लीपाइबो ए मइया’ गीत प्रस्तुत कर भक्ति का माहौल बना दिया. वहीं, सुनिधि वर्मा ने पारंपरिक शादी गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का आनंद लिया.

देशभक्ति गीत से दर्शकों में भरा जोश

पप्पू चौधरी ने देशभक्ति गीत ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ गाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया. गीत की प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा. महोत्सव में स्कूली बच्चों ने भी भक्ति एवं देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी. बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक होने के साथ-साथ झूमने पर भी मजबूर कर दिया.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत

हजारों श्रद्धालु और दर्शक रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय शिकारी ने की, जबकि मंच संचालन रौशन प्यारे ने किया. इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, प्रमुख पति पंकज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, देवनंदन साव, राजेंद्र सिंह, देवालाल प्रसाद, अभय शिकारी, श्रवण साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक भी शामिल हुए.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत

कलाकारों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति की ओर से सभी कलाकारों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. महोत्सव के सफल आयोजन से पूरे मानव घाट क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा. देर तक भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज से महोत्सव स्थल गुलजार रहा.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >