औरंगाबाद : महुलान मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर,एक युवक गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद के महुलान मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के सलैया थाना अंतर्गत महुलान मोड़ के समीप सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में महुलान गांव निवासी 32 वर्षीय सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं. आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद सुबोध कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया. वहां डॉ. रविकांत ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने महुलान मोड़ पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई. लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और अन्य यातायात सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >