Bihar Police: स्कॉर्पियो सवार शराब माफियाओं ने पुलिस पर की फायरिंग, एसडीपीओ ने किया बड़ा खुलासा

Bihar Police: सहरसा में पुलिस ने शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन लेते हुए 576 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जब पुलिस की टीम ने शराब माफियाओं को रुकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग की.

Bihar Police: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस पर स्कॉर्पियो सवार शराब माफिया ने गाड़ी का पीछा करने के दौरान गोली चला दी. पुलिस भी जवाबी फायरिंग कर स्कार्पियो के टायर में गोलीमार गाड़ी को रोकने में सफल रही. इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शराब माफिया भागने में सफल रहा. इस गाड़ी से 576 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद किया गया.

एसडीपीओ ने क्या बताया

बुधवार को बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर शराब बरामद करने के संबंध में जानकारी साझा किया है. उन्होंने बताया कि सोनवर्षा राज थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना दी गई कि एक स्कॉर्पियो से अवैध समान ले जाया जा रहा है. प्राप्त सूचना के बाद एसआई बलदेव राम और एसआई सुधीर कुमार पुलिस बलों के साथ रंगिनिया चौक के समीप नाकेबंदी कर गाड़ी जांच करनी शुरू कर दी. इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो सवार पुलिस जांच टीम को चकमा देकर गाड़ी लेकर भागने लगा.

क्षतिग्रस्त स्कार्पियो

फायरिंग कर भागना चाह रहा था शराब माफिया

पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी से भाग रहे स्कॉर्पियो का पीछा करने लगी. इस दौरान आगे- आगे स्कॉर्पियो भाग रही थी पीछे – पीछे पुलिस गाड़ी स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी. स्कॉर्पियो चालक रानीबाग नहर रोड के रास्ते बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के घोरदौर गांव की ओर चल गया. ईटहरी पुलिस ने आगे से बनमा में नाकाबंदी कर दी. जिसके बाद बीच से ही स्कार्पियो चालक गाड़ी घुमा कर फिर एनएच 107 पर आ गया. इस दौरान स्कॉर्पियो जब पहाड़पुर के निकट पहुंची तो पुलिस पहाड़पुर के समीप ओवरटेक कर गाड़ी रोकना चाही तो स्कार्पियो में बैठे शराब माफिया ने पुलिस पर गोली चलाते हुए आगे बढ़ गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शराब माफिया का क्षतिग्रस्त स्कार्पियो

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर स्कॉर्पियो के टायर में गोली मार दी. जिसके बाद अंत में स्कॉर्पियो लेकर शराब माफिया पहाड़पुर खोरातार पुल के आगे साह टोला रोड में स्कार्पियो लेकर घुस गया.आगे रास्ता बंद रहने की वजह से स्कॉर्पियो लेकर भागने में असमर्थ होने पर गाड़ी छोड़ फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त किया. वही पुलिस ने जब गाड़ी की छानबीन की तो गाड़ी से अलग- अलग ब्रांड के 375 एमएल का कुल 24 कार्टून में करीब 216 लीटर यानि 576 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. गाड़ी में लगे नंबर प्लेट के अलावे दो अन्य अलग – अलग नंबर प्लेट मिला.पुलिस सभी नंबर का जांच कर शराब माफिया का पता लगा रही है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में 69 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागे तस्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >