दिवंगत अधिवक्ता राम प्रवेश बाबू को मिला कल्याण-रत्न

जिला विधिक संघ ने उनके प्राचार्य पुत्र को प्रदान किया सम्मान

जिला विधिक संघ ने उनके प्राचार्य पुत्र को प्रदान किया सम्मान प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर. जिला विधिक संघ के पदाधिकारियों ने संघ के वरिष्ठ सदस्य रहे वरीय अधिवक्ता स्व राम प्रवेश बाबू को मरणोपरांत उनके अनुपम कार्यों के लिए कल्याण-रत्न के सम्मान से अलंकृत किया है. जिला विधिक संघ के कार्यालय कक्ष में संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, महासचिव जगनारायण सिंह व संघ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से इस विशिष्ट सम्मान को उनके पुत्र पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह को प्रदान किया. प्राचार्य ने इसे अपने स्वर्गीय पिता के प्रति संघ का अतुलनीय भेंट बताया और कहा कि यह सम्मान उनके परिवार के लिए भारत-रत्न से तनिक भी कम नहीं है. अध्यक्ष ने स्व रामप्रवेश बाबू को विराट व्यक्तित्व का प्रतिनिधि व सच्चे दूरद्रष्टा बताया. कहा कि साथी अधिवक्ताओं के लिए उन्होंने अधिवक्ता कल्याण कोष का गठन किया और उसके संस्थापक सचिव बनकर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की अनूठी पहल की थी, जिसके लिए संघ सदैव ऋणी रहेगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, विधि संघ एवं पूर्व सचिव कल्याण समिति महेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रामप्रवेश बाबू ने जिस कल्याण कोष का बीजारोपण किया था, उससे आज अधिवक्ताओं को किसी बड़ी आकस्मिक घटना की स्थिति में चार लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है. संघ के महासचिव जगनारायण सिंह ने कहा कि उन्हें बेहद संतोष है कि एक महान, ईमानदार एवं साथी वकीलों के बड़े हितैषी रहे रामप्रवेश बाबू को कल्याण-रत्न देने का उन्हें भी अवसर मिला. उनका कल्याणकारी चरित्र साथी अधिवक्ताओं को सदैव प्रदीप्त करता रहेगा. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामप्रवेश बाबू की 11वीं पुण्यतिथि पर इस वर्ष जिला जज की गरिमामयी उपस्थिति में वरीय अधिवक्ता महेंद्र बाबू के प्रस्ताव पर सैकड़ों उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से मरणोपरांत राम प्रवेश बाबू को कल्याण-रत्न के सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >