खुदवां ग्रामीण बैंक चोरी कांड के फरार आरोपी का पुलिस ने जारी किया फुटेज, सूचना देने वाले को 5000 का इनाम

Aurangabad Crime News: औरंगाबाद पुलिस ने खुदवां थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक में चोरी के प्रयास मामले में फरार शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है. पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए उसकी पहचान बताने या गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 5,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

Aurangabad Crime News (औरंगाबाद से देवबंस पासी की रिपोर्ट ) :
खुदवां थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक में हुई चोरी के प्रयास के मामले में फरार शातिरों की गिरफ्तारी के लिए औरंगाबाद पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है. बता दें कि आगामी 21 मई 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने बैंक की खिड़की और गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया था. बैंक के भीतर घुसने के बाद चोरों ने वहां रखे मुख्य लॉकर को भी तोड़ने का कड़ा प्रयास किया था. हालांकि, वे अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सके थे.

पहचान बताने वाले को मिलेगा 5000 का नकद इनाम, नाम रहेगा गुप्त

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बैंक और आसपास के इलाकों से मिले सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला है, जिसके आधार पर संदिग्ध आरोपी का फुटेज जारी किया गया है. पुलिस ने इस संदिग्ध आरोपी की पहचान कराने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले लोगों के लिए पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है. पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

पुलिस ने जारी किए दो मोबाइल नंबर, आम लोगों से की सहयोग की अपील

औरंगाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से विशेष अपील की है कि यदि किसी को भी जारी फुटेज में दिख रहे आरोपी के संबंध में कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त हो, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें. इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा दो मोबाइल नंबर 9031826325 एवं 9031673592 जारी किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त होने वाली हर एक सूचना पर बेहद गंभीरता और तत्परता से कार्रवाई की जाएगी ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके.

Also Read: चर्चित जुनैद हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों के घर कुर्की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >