कासमा पुलिस ने दो नॉन-बेलेबल वारंटियों को किया गिरफ्तार, लंबित मामलों में चल रहे थे फरार

Aurangabad News : औरंगाबाद के कासमा थाना पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे दो गैर-जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है.

Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना की पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे दो नॉन-बेलेबल वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वारंटियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश सिंह, पिता स्व. ब्रीजा सिंह, ग्राम दुगुल और छोटन पासवान, पिता रामसेवक पासवान, ग्राम खैरी ईंटवां, थाना कासमा, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है.

दोनों के खिलाफ जारी था गैरजमानतीय वारंट

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गैरजमानतीय वारंट जारी किया गया था. वारंट के आधार पर कासमा थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नॉन-बेलेबल वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

वारंटों के अनुपालन को लेकर अभियान जारी

पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी. फरार वारंटियों और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट से बरी होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >